क्या मंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के सासाराम में ओझा टाउन हॉल एवं ऑडिटोरियम जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है तथा उक्त ऑडिटोरियम में लाईट, साउण्ड बिजली एवं सिटिंग व्यवस्था बहुत ही खराब स्थिति में है, यदि हाँ तो सरकार कब तक ओझा टाउन हॉल एवं ऑडिटोरियम, सासाराम के भवन की मरम्मति करने तथा अन्य आवश्यक अत्याधुनिक व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?