क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड में जंगलाटाल पंचायत अन्तर्गत इंगलिश गाँव से खेसरामारी होते हुए नीमा पंचायत भवन तक पक्की सड़क नहीं है जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है , यदि हाँ, तो सरकार इस सड़क को कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?