क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तर्गत पातेपुर प्रखण्ड के चाँदपुर फतह पंचायत में ग्राम-खजनपुरा, करघट्टी घाट, योगी स्थान से सकरा प्रखण्ड को जोड़ने वाली सड़क नून नदी से होकर जाती है, उक्त स्थान पर पुल नहीं रहने के कारण जनता को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान नून नदी नहर पर कबतक पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?