क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के गंगा पम्प प्रमण्डल बक्सर के अन्तर्गत अतरौना राजबाहा, हेथुआ राजबाहा, उनवास राजबाहा, मुरारचक राजबाहा, सिसराढ़ राजबाहा तथा चौसा शाखा नहर मे कई वर्षों से पुर्नस्थापन का कार्य नहीं होने के कारण पानी अंतिम छोर तक समुचित मात्रा में नहीं पहुँच पाता है, जिस कारण किसानों को सिंचाई करने में परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त राजबाहों तथा नहर के गाद की सफाई कर नहर के दोनों बंग की मरम्मती कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?