क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत अकोढ़ीगोला प्रखंड के बुधुआ गांव के बाहर काब नदी पर पुल नहीं रहने के कारण इस गांव के लोगों को खेती एवं अन्य कार्यों के लिए चार किलोमीटर घुमकर जाना पड़ता है एवं नदी का गांव से सटे होने के कारण कटाव भी तेजी से हो रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त गांव में काव नदी पर कबतक पुल बनाने के साथ ही कटाव वाले स्थान को चिन्हित कर वोल्डर पिचिंग कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?