क्या मंत्री , ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के प्रखण्ड-मोहनपुर का ग्राम पंचायतराज-बिशनपुर बेड़ी जिसका राजस्व अंचल एवं पुलिस थाना 04-05 कि0मी0 पर अवस्थित मोहिउदीन नगर है, जबकि प्रखण्ड मुख्यालय 10-12 कि0मी0 दुर मोहनपुर है;2.क्या यह बात सही है कि बिशनपुर बेड़ी को मोहिउदीन नगर प्रखण्ड में सम्मिलित करने से संबंधित पंचायतीराज विभाग द्वारा अपने कार्यालय पत्रांक-7308 दिनांक 16.12.2021 एवं पत्रांक-1103 दिनांक-15.03.2022 द्वारा ग्रामीण विकास विभाग से अनुरोध् किया गया था;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त ग्राम पंचायत को मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में सम्मिलित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?