क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत सुरसंड प्रखण्ड के मरूकी पंचायत के ग्राम मरूकी से कोरियाही कड़वाना होते हुए मजगामा तक अध्वारा नदी पर लगभग 3 किलोमिटर तक सड़क एवं पुल नहीं है, जिसके कारण वहाँ के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है यदि हाँ, तो सरकार मरूकी पंचायत के ग्राम मरूकी से कोरियाही कड़वाना होते हुए मजगामा तक अधवारा नदी पर सड़क एवं पुल का निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?