क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-(1) यह बात सही है कि प्रश्नकर्त्ता के पत्रांक 804 दिनांक- 12.12.2024 द्वारा मधुबनी जिलांतर्गत मधुबनी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत पंडौल प्रखंड के मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत कुल 8 पुलों के निर्माण की अनुशंसा की गयी परंतु आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, यदि हॉं, तो सरकार उक्त अनुशंसित पुलों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?