क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अन्तर्गत सेमापुर से कोढ़ा मोड़ तक का पथ सिंगल लेन होने के कारण आये दिन जाम लगा रहता है, जिससे आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हॉ तो सरकार उपरोक्त पथ के चौड़ीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?