क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कोढा प्रखण्ड के मकदमपुर पंचायत में वर्ष 2012 में बड़ी भैसदीयारा चौक, झिकटिया चौक से वाया पन्नालाल सिंह के घर होते हुए प्राथमिक विद्यालय, झिकटिया के पास प्रधनमंत्री, सड़क में मिलने वाली सड़क का निर्माण कराया गया था, जो जर्जर हो चुका है तथा सड़क के दोनों तरफ का फ्लैंक भी दर्जनों स्थानों पर टूट गया है , यदि हॉ तो सरकार उक्त सड़क का जीर्णोद्धार कराने के साथ-साथ उक्त सड़क के फ्लैंक का मरम्मतीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?