क्या मंत्री,पशु एंव मत्स्य संसाधन विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला के 141 चेरियाबरियारपुर विधान सभा में बड़े पैमाने पर मछली का उत्पादन होता है, पर उक्त विधान सभा में मछली मत्स्य बीज उत्पादन की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण मछली पालको को महंगें दर पर मछली का बीज खरीदना पड़ता है,यदि हाँ,तो सरकार बेगुसराय जिला के 141 चेरियाबरियारपुर विधान सभा में कृषि फार्म पर मत्स्य बीज उत्पादन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?