क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के लदनियॉ प्रखंड अन्तर्गत जे०के०सी०एल० उच्च विद्यालय, खाजेडीह के प्रांगण में स्टेडियम निर्माण हेतु मुख्य महाप्रबंधक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना ने पत्र संख्या-349, दिनांक 23.01.2025 के द्वारा संयुक्त सचिव, खेल विभाग, पटना को प्रशासनिक स्वीकृक्ति हेतु पत्र प्रेषित किया है, परन्तु आज तक प्रशसनिक स्वीकृक्ति नहीं मिली है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्टेडियम का नये सिरे से निर्माण हेतु अंके 2,05,92,000/-(दो करोड़ पाँच लाख बानवे हजार) रूपये का प्राक्कलन उपलब्ध कराया गया है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति दिलाते हुए कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों ?