क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत कॉटी प्रखण्ड के एन0एच0-28 दादर कोल्हुआ होते हुए एन0एच0-57 तक पथ का निर्माण विभाग में अधिग्रहण करने हेतु कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल सं0-1, मुजफ्फरपुर के ज्ञापांक-1193, दिनांक-10.06.2023 द्वारा अधीक्षण अभियंता, उत्तर बिहार पथ अंचल, मुजफ्फरपुर को प्रतिवेदन सौंपा गया है, लेकिन आजतक उक्त सड़कों को अधिग्रहण नहीं किया गया है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पथों को पथ निर्माण विभाग में कबतक अधिग्रहित करते हुए इसका पुनर्निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?