क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिलान्तर्गत रामगढ मुखराव पथ में सिसोडा से गोरिया नदी तक दो लेन की सड़क है, एवं गोरिया नदी से मुखराव तक एक लेन की सड़क होने से आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो क्या सरकार गोरिया नदी से मुखराव तक सड़क का दोहरीकरण कबतक कराने की विचार रखती हैं, नही तो क्यों?