क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के विस्फी प्रखण्ड अन्तर्गत जल जीवन हरियाली योजना के तहत इटहर चैक डैम योजना विगत पाँच वर्षो से प्रस्तावित है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त इटहर चैक डैक का निर्माण नही होने के कारण किसानों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त इटहर चैक डैम का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?