क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र के लदनियां प्रखंड के पिपराही पंचायत के पिपराही ग्राम में एनएच 104 के बगल में दुल्हनी पोखर अवस्थित है;क्या यह बात सही है कि सरकार के द्वारा सभी जिलों में कम से कम 75 अमृत सरोवर निर्माण विकास करने का लक्ष्य है;क्या यह बात सही है कि पिपराही पंचायत में खात संख्या 661, खेसरा 3619, रकवा 4 एकड़ 18 डिसमिल सरकारी जमीन उपलब्ध है साथ ही उक्त पोखर अमृत सरावर के प्रक्रिया की सारी अर्हत्ता को पूर्ण करता है परंतु आजतक उक्त तालाब को अमृत सरोवर में चयन नहीं किया गया है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पिपराही पंचायत के पिपराही ग्राम में एनएच 104 के बगल में दुल्हनी पोखर को अमृत सरोवर में चयन कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों?