क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला के सत्तर कटैया प्रखंड के ग्राम पंचायत रकिया, पूरीख, बरहशेर ,पटोरी , बिहरा, सिहौल, बारा , मुरली भरना होते हुए महिषी प्रखंड में प्रवेश करने वाली नहर का कई जगह अतिक्रमण कर लिया गया है तथा विभाग द्वारा उसमें कभी पानी नहीं छोड़ा जाता है जिससे प्रखंड के किसानों को परेशानी होती है2. क्या यह बात सही है कि विभागीय उदासीनता व जिले में पदस्थापित विभागीय कर्मियों के लापरवाही के वजह से सत्तर कटैया व नवहट्टा प्रखंड से गुजरने वाली सभी नहरों की स्थिति कमोवेश ऐसा ही है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित नहरों को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उसका सुदृढ़ीकरण कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?