क्या मंत्री , पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत खरीक प्रखंड के दीनदयाल चौक से एन एच 31 होते हुये भवनपुरा तक आरसीडी रोड खरीक प्रखंड का मुख्य सड़क है जो 10 पंचायतों को जोड़ता है, , जिसपर वाहनों के अधिक दबाव होने के कारण प्रायः लोगो को जाम कि समस्या से जूझना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को कबतक दो लेन में परिवर्तित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?