क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि-1. क्या यह बात सही है, कि कैमूर जिलान्तर्गत दुर्गावती प्रखंड में दुर्गावती से रामगढ पथ निर्माण विभाग की सड़क हैं, जिसमें स्व० मंगल चरण सिंह के प्रतिमा से जमानियां पंप कैनाल तक सड़क में छिलका होने के कारण वर्षात के दिनों में वहां पर 3 फीट पानी बहाव रहता हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है,2 . क्या यह बात सही हैं कि उक्त सड़क बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली मुख्य सड़क हैं जिसपर प्रतिदिन हजारों वाहनों वहां से गुजरते हैं,3 . यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार छिलका की जगह पुलिया निर्माण कराने की विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?