क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के सोन नहर प्रमण्डल अन्तर्गत साथ वितरणी के 19 कि.मी. से 29 कि.मी. तक बक्सर शाखा नहर के सिकरौल लख से पसहरा लख तक अमरपुर उप वितरणी चर्मिला उप वितरणी, बसंतपुर उप वितरणी का कई वर्षों से पुर्नस्थापन का कार्य नहीं होने के कारण किसानों को सिंचाई हेतु पानी नहीं मिल पा रहा है, यदि हाँ, तो सरकार सोन नहर प्रमण्डल अन्तर्गत उक्त वर्णित उप वितरणी नहर के गाद की सफाई कर नहर के दोनों बंग की मरम्मती कराकर कबतक पानी अंतिम छोर तक पहुॅचाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?