क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही विधान सभा के लदनियॉ प्रखण्ड के लदनियॉ भाया ठाहर मधुबनी पथ में कन्हौली भभुआ के बीच कमला नदी पर पुल नही रहने के कारण तीन प्रखण्डों क्रमशः बाबूबरही, खजौली एवं लदनियॉ के 10 पंचायतों के लगभग 60 से 70 हजार आमजनों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती है एवं जनता को आवागमन में कठिनाई होती है; यदि हॉ, तो सरकार कन्हौली भभुआ के बीच कमला नदी पर पुल कबतक निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?