क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड में लखनपुर पंचायत अन्तर्गत हटकोला स्कूल के पास, बड़ा लखनपुर मध्य टोला तक कटाव निरोधी कार्य किया गया है, लेकिन रुस्तम हाजी के घर से नूर इस्लाम चाय दुकान तक 200 मीटर खाली रहने से पानी बड़ा लखनपुर में घुस जाता है, यहाँ झुमरा टोला अबीदुर के घर से फैजुल मास्टर के घर तक कटाव है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त स्थल पर कटाव निरोधी कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?