क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के हिलसा, करायपरशुराय एवं एकंगरसराय प्रखंड के कुछ भाग में जहानाबाद जिला के उदेरा में बने बराज का गेट बरसात में एक साथ खोलने के कारण लोकाईन नदी का तटबंध टूटने से लगभग 10000 (दस) एकड़ में फसल विगत तीन वर्षों से बर्बाद हो रही है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा लोकाईन नदी के टूटे तटबंध का मरम्मति के नाम पर अस्थायी रूप से मिट्टी भराई की जाती है, जो कारगर नही होता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार लोकाईन नदी के राढ़ीछिलका से हिलसा एवं करायपरशुराय प्रखंड में बसे गॉवों तक बोल्डर पीचिंग करवाने एवं उदेरा स्थान बराज का 3-4 गेट बराबर खुला रखने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?