क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलांतर्गत बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,बड़हरा चार पंचायत के एक लाख से अधिक लोगों को आच्छादित करता है;2. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उत्क्रमित होने की सभी अर्हताओं को पूरा करता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र,बड़हरा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में कब तक उत्क्रमित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?