क्या मंत्री, पर्यटन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत विस्की प्रखण्ड के जगवन ग्राम में तपोनिष्ठ योगी श्रृंगी याज्ञवल्क्य जी का आश्रम है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त तपोनिष्ठ ऋषि के दर्शन एवं नमन करने हजारों की संख्या में पर्यटक आते है; परन्तु पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधा के आभाव में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त आश्रम को पर्यटन स्थल का दर्जा देते हुए उक्त स्थल का समुचित विकास कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?