क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :1. क्या यह बात सही है कि महिषी विधान सभा अंतर्गत तीनों प्रखंडों में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा, महिषी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचगछिया में चिकित्सकों, नर्स व स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना स्वीकृत रिक्ति के विरुद्ध नाममात्र या नगण्य है जिससे स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित हो रही है ;2. क्या यह बात सही है कि महिषी विधान सभा अंतर्गत तीनों प्रखंडों में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में चिकित्सकों, नर्स व स्वास्थ्यकर्मियों की घोर कमी है , तथा महिला चिकित्सक पदस्थापित नहीं है जिससे सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं जमीन पर नहीं मिल रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक चिकित्सकों,नर्स व स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना करने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?