क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के झटाढ़ी प्रखण्ड अन्तर्गत प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र अवस्थित है, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनकर तैयार है, परन्तु अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा नहीं दिया गया है यदि हाँ तो सरकार इटाढ़ी प्रखण्ड अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्मित भवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा देने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?