क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलांतर्गत बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र के बड़हरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का अपना भवन नहीं होने के कारण चिकित्सकीय सुविधा से लोगों को वंचित होना पड़ रहा है, यदि हां तो सरकार कब तक उपर्युक्त बड़हरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?