क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखण्ड औरंगाबाद के पंचायत पोखराहॉ के ग्राम बधोई कला में अवस्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र हमेशा बंद रहने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ वहॉ की गरीब जनता को नहीं मिलने से रोगियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त उपस्वास्थ्य केंद्र के नियमित रूप से खुलवाने एवं क्रियाशील कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?