क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के सदर अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट के पदस्थापन हेतु मेरे द्वारा विभाग को पत्रांकः-740 दिनांकः-24/08/2024 द्वारा अनुरोध के बावजूद अब तक रेडियोलाॅजिस्ट की पदस्थापना नहीें हुई है, यदि हाँ तो सरकार कब तक औरंगाबाद जिला के सदर अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट की पदस्थापन कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?