क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के ईश्वरपुरा पंचायत में स्वास्थ्य उप-केंद्र का अपना भवन उपलब्ध नहीं रहने के कारण सरकारी विद्यालय के भवन में संचालित हो रहा है, जिससे विद्यालय की पढ़ाई एवं स्वास्थ्य सेवाएँ दोनों प्रभावित हो रही हैं,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त स्वास्थ्य उप-केंद्र काभवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?