क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य सरकार के कर्मी से पांच लाख तक के आय के कर में छूट है,परन्तु तीन लाख से अधिक आय वाले संविदा कर्मी से एक हजार वार्षिक पेशाकर के रूप में सरकार लेती है, जिसके कारण संविदा कर्मी को अतिरिक्त आर्थिक बोझ सहन करना पड़ रहा है; यदि हाँ, तो क्या सरकार वर्णित कर्मी को पेशा कर से मुक्त रखने का विचार रखती है, यदि हाँ, तो कब तक, नही तो क्यों ?