क्या मंत्री, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत सिकन्दरा प्रखण्ड के सिकन्दरा में पूर्व में रजिस्ट्री कचहरी का मुख्यालय हुआ करता था तथा वर्तमान में सिकन्दरा एवं अलीगंज प्रखंडों के शहर में तब्दील होने व जनसंख्या ज्यादा होने के कारण जमीन की खरीद-बिक्री भी काफी बढ़ गयी है जिससे जमीन रजिस्ट्री के लिए लोगो को काफी दूर जमुई जाना पड़ता है ,यदि हाँ तो क्या सरकार पूर्व की भांति सिकन्दरा में रजिस्ट्री कचहरी बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?