क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत पुपरी प्रखंड के बलहा मकसुदन पंचायत के नारायणपुर ग्राम से ससौला हरसाहा होते हुए मोनरवा स्टेट हाइवे तक का सड़क जर्जर है, इस सड़क के जर्जर होने से प्रायः दुर्घटना होती रहती है, यदि हाँ, तो सरकार बलहा मकसुदन पंचायत के नारायणपुर ग्राम से ससौला हरसाहा होते हुए मोनरवा स्टेट हाइवे तक के सड़क के मरम्मत कार्य कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?