क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत लहलादपुर प्रखंड के ढोढ स्थान मंदिर के सामने गंडकी नदी पर बनी पुल जुलाई माह में ध्वस्त हो गया था इस स्थान पर माह अगस्त में ही पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया, परंतु कुछ ही दिन बाद संवेदक द्वारा कार्य को बंद कर दिया गया है, यदि हां, तो सरकार उक्त स्थान पर कब तक पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?