क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत रघुनाथपुर प्रखण्ड में जय प्रकाश नाला है, जो अन्दर रघुनाथपुर तथा सिवान प्रखण्ड के जल जमाव को कम करने का मुख्य मार्ग पर है, जिसकी सफाई नहीं होने के कारण उक्त प्रखण्डों में जल जमाव रहता है, जिसके कारण किसानों को खेती करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त नाला की सफाई करने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?