क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला मुख्यालय से 04 कि.मी. की दूरी पर अवस्थित गाँव रायपुरा और बभण्डी के बीच चैकडैम का निर्माण नहीं होने से दोनों गाँवों की जमीन का कटाव बटाने नदी से हो रहा है; यदि हाँ, तो सरकार रायपुरा और बभण्डी ग्रामों के बीच कब तक चैकडैम निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?