क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के प्रखंड इटादी के ग्राम बड़का ग्राम में बड़का ग्राम मुख्य शाखा नहर से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र होते हुये ग्राम बनडेरा तक 4 किमी सड़क जर्जर स्थिति में है, यह सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आने - जाने में कठिनाई होती है, आये दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान पर सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?