क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: 1. क्या यह बात सही है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीबों को पांच लाख तक की राशि की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा अस्पताल में भर्ती होने (इंडोर) पर देय है, 2. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य देश के गरीब राज्य में से एक है जिसके कारण यहां के गरीब दवा मद में अत्यधिक खर्च होने के भय के कारण ओ0पी0डी0 में नहीं दिखलाते हैं, 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार ओ0पी0डी0 में दिखाने एवं दवा की प्रतिपूर्ति राशि को अपने अंशदान से करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?