क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- :-क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत सदर अस्पताल छपरा, अनुमंडलीय अस्पताल मढ़ौरा एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में रैबीज वैक्सीन विगत 2 माह से उपलब्ध नही है, जिसके कारण रोगियों को वैक्सीनेशन नहीं किया जा रहा है,यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्वास्थ्य केंद्रो में रैबिज वैक्सीन शीघ्र उप्लब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?