क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-क्या यह बात सही है कि विनोद कुमार मिश्र, सेवानिवृत चिकित्सक स्वास्थ्य प्रशिक्षण विभाग, नावकोठी बेगुसराय का बकाये वेतनादि एवं सेवान्त लाभ की राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है?2. क्या यह बात सही है कि CWJC नं0 13030/2022 में दिनांक 05.12.2024 को माननीय उच्चन्यायालय पटना द्वारा पारित आदेश के आलोक में श्री मिश्र के बकाये वेतनादि एवं सेवान्त लाभ की राशि भुगतान हेतु विभाग को निदेशित किया गया है?3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक श्री मिश्र के बकाये वेतनादि का भुगतान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?