क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के प्रखण्ड डुमरॉव के कमरुऔ महिला , मठिला में उप स्वास्थ्य केन्द्र की मान्यता सरकार द्वारा दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त उप स्वास्थ्य केन्द्र का अपना जमीन तथा भवन नहीं है, जिसके कारण किराए के मकान में चिकित्सा का कार्य जैसे तैसे चलता है;3. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बनाकर डाक्टर, नर्स की प्रतिनियुक्ति करने की विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?