क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचगछिया के प्रांगण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन का निर्माण करवाया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 3 लाख आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन सा० स्वा० केंद्र का नोटिफिकेशन नहीं होने के कारण समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ,3 . यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचगछिया को अपग्रेड करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में नामित नोटिफिकेशन जारी करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?