क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत प्रखण्ड लहलादपुर में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया जा रहा है परन्तु पूर्व से संचालित सामुदायिक केंद्र के भवन में चिकित्सक संसाधन एवं सफाई की व्यवस्था उपलब्ध नहीं के कारण मरीजो को इलाज हेतु अन्यत्रा अस्पतालो मे अधिक दूरी तयकर जाना पड़ता है,यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त अस्पताल में चिकित्सक, चिकित्सक संसाधन उपलब्ध् कराकर, एवं सुचारू रूप से सफाई की व्यवस्था कराकर नवनिर्मित अस्पताल को चालू कराने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?