क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत पुपरी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत भिट्ठा ध्रमपुर में स्वीकृत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि खण्ड अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु स्वर्गीय कैप्टन चन्देश्वर चौध्री की र्ध्म पत्नी श्री मति गुलाब दबी द्वारा मामहिम राज्यपाल के नाम 0.52डी0 भूमि दिनांक 13.10.2020 को दान किया गया था, लेकिन अभीतक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण नही हो पाया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक ग्राम पंचायत भिटठा ध्रमपुर(पुपरी) में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?