क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल छपरा द्वारा निकाली गयी निविदा संख्या-10/2024-25 एवं निविदा संख्या-13/2024-25 का अधिकांश कार्य निविदा प्रकाशन से पूर्व ही कार्यपालक अभियंता द्वारा निकटतम संवेदकों द्वारा करा लिया गया है, यदि हॉ, तो सरकार इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?