क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही विधान सभा के बाबूबरही प्रखण्ड के नासपट्टी से भुपट्टी गैंस गोदाम तक जाने वाले सड़क जो तेनुआही एस0एच0 से खुटौना सड़क एवं राजनगर से होते हुए खुटौना तक जोड़ने वाली लगभग 06 किलोमिटर सड़क की चौड़ाई कम होने तथा एक तरफ नाला का निर्माण नहीं किये जाने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी एवं हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण तथा नाला निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?