क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1 क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत फूलकहाँ से तिलंगी जाने के लिए सड़क एवं पुल नहीं होने के कारण प्रतिदिन अप्रिय घटनाएँ होती रहती है, यदि हाँ, तो सरकार सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत फूलकहाँ से तिलंगी जाने के लिए सड़क एवं पुल निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?