क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृृपा करेंगे कि-1- क्या यह बात सही है कि बिहार के सभी नगर क्षेत्रों में लगान निर्धारण किये जाने का कार्य बंद है ;2- क्या यह बात सही है कि वर्तमान में केवल राज्य सरकार या प्रमण्डलीय आयुक्त ही कुछ विशेष परिस्थिति में गैर-मजरूआ आम भूमि की बंदोबस्ती कर सकते हैं,3- यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार लगान निर्धारण का कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, यदि हाँ , तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?