क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अन्तर्गत के पोठिया प्रखंड गोरूखाल पंचायत के वार्ड नं. 5,7,8,11,12 एवं 13 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना कार्य अभीतक पूर्ण नहीं कराया गया है। जिसके कारण अब तक सुचारू रूप से जल की आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। जिससे ग्रामीण इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है, यदि हाँ, तो सरकार कब उक्त स्थानों में नियमित रूप से जल की आपूर्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?